गरियाबंद

भाजपा नेता देवांगन ने किसानों का सम्मान किया
02-Mar-2026 9:17 PM
भाजपा नेता देवांगन ने किसानों का सम्मान किया

नवापारा राजिम, 2 मार्च। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री किशोर देवांगन होली त्यौहार की किसानों को अग्रिम शुभकामनाएं देने शनिवार को अंचल के विभिन्न ग्राम पहुंचे।
इस दौरान किशोर किसानों के घर के साथ-साथ खेतों में भी गए और वहां मौजूद किसानों को होली त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई व गुलाल वितरण किया। साथ ही आज प्रदेश की साय सरकार द्वारा उन्हें धान खरीदी की एकमुश्त बोनस  प्रदान किए जाने की भी बधाई देते हुए कहा कि साय सरकार किसान भाईयों की खुशी को अपनी खुशी समझती है और लगातार कोशिश करती रहती है कि किसान भाईयों की मेहनत का लगातार सम्मान होता रहे। कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार के बजट में भी किसान भाईयों के लिए सबसे ज्यादा प्रावधान किए गए हैं।
सरकार ने इस साल पहले तो किसान भाईयों का 141 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदकर उन्हें तत्काल भुगतान दिया और फिर उसकी अंतर राशि यानि बोनस एकमुश्त 10 हजार करोड़ रुपए आज किसान भाईयों के खाते में सीधे अंतरित कर उनकी होली रंगीन कर दी। देवांगन ने कहा कि सभी किसान भाई होली त्यौहार खुशी-खुशी मिलजुलकर मनाएं और साय सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखते हुए लगातार अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहें ।


अन्य पोस्ट