गरियाबंद
चंदूलाल को जन्मदिन पर डॉ. सिन्हा दंपति ने दी बधाई
02-Mar-2026 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा राजिम, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बधाई देने के लिए लोगों का सुबह से तांता लगा रहा। नवापारा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.के.आर.सिन्हा एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री योगिता सिन्हा ने चंदूलाल साहू के निवास पहुंचकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। डॉ.के.आर.सिन्हा ने कहा कि चंदूलाल साहू अत्यंत सौम्य एवं सरल व्यवहार के धनी है। उनकी सहजता का परिणाम है कि आम एवं खास लोगों से उनके बड़े आत्मीय संबंध है। क्षेत्र एवं विकास सुख समृद्धि के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उनके सांसद एवं विधायक कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्य प्रशंसनीय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


