गरियाबंद
नवापारा राजिम, 9 फरवरी। विकसित भारत जी राम जी रोजगार गारंटी आजीविका मिशन जन-जागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं नवापारा मंडल द्वारा आज सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर इस योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों में जागरूकता लाई। जनजागरण अभियान के तहत भाजपा द्वारा ग्राम डोंगितराई, गोकुलपुर में लोगों से चर्चा कर विस्तार पूर्वक योजना की जानकारी दिए।
उक्त कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष परदेसी राम साहू,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा,महामंत्री सौरभ सिंटू जैन, उपाध्यक्ष हर्षा कंसारी,संजीव सोनी,ग्राम के सरपंच कुमारु राम साहू,उप सरपंच गोपी चंद साहू, रोजगार सहायक मनोज कुमार साहू, चित्तलाल साहू, केशव निर्मलकर,पूजा निर्मलकर,भूमिका साहू, गणेश्वर साहू, पुकेश साहू, खूबचंद,व्यास नारायण, नरेश राम, भारत, रेखा, लक्ष्मी साहू, कौशल्या साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। वक्ताओं ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी रोजगार गारंटी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 125 दिनों के मज़दूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाती है। इस योजना के प्रमुख लाभों में शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा को सुदृढ़ करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।


