गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 8 फरवरी। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज वार्षिक महाधिवेशन सत्र 7 से 10 फरवरी तक नवापारा नगर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर गोवर्धन सभा भवन में शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर प्रथम दिवस सभी केंद्रीय पदाधिकारियों और राज प्रतिनिधियों का उपस्थिति में तत्पश्चात भगवान श्रीराम जानकी की पूजा अर्चना,सामूहिक प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण,द्वितीय दिवस 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से न्याय पंचायत कैंप के माध्यम से सामाजिक प्रकरणों कि सुनवाई एवं निराकरण किया जाएगा,मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू होंगे। अति विशेष अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,सामाजिक दानदाता संतु लाल सोनकर,पार्षद निर्मला धीरज साहू,सभापति सचिन सचदेव,पार्षद भारत सोनकर के साथ ही छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के महामंत्री चेतन सोनकर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर,कोषाध्यक्ष रमेश सोनकर,कनिष्ठ उपाध्यक्ष गण सियाराम सोनकर,अनिल सोनकर, मनोज सोनकर,अंकेक्षक अखिलेश सोनकर,उप मंत्री भागवत इंदौरिया, शिक्षा विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ दाऊलाल इंदौरिया सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी गण सलाहकार तामेश्वर सोनकर,रोहित सोनकर,संतोष सोनकर,भगवान दास सोनकर,विधिक सलाहकार गजेंद्र सोनकर,कार्यालय मंत्री विजय सोनकर,श्री राम जानकी विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष कोमल सोनकर, राम जानकी मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पवन सोनकर, छात्रावास के सचिव गज्जू सोनकर, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ सोनकर,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुश्री यशोदा सोनकर एवं सभी राज अध्यक्षों कुल कुटुंब गणों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
सर्वप्रथम अतिथि गणों के कर कमल से समाज के नए भवन लागत राशि 20 लाख रुपए का भूमि पूजन किया जाएगा तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सामाजिक दर्पण सोनकर संचेतना के 30वे संस्करण का विमोचन तथा समाज के प्रतिभाओं का सम्मान समारोह संपन्न होगा। तृतीय दिवस 9 फरवरी को शेष सामूहिक प्रकरणों की सुनवाई एवं पंच फैसला की कार्रवाई संपन्न किया जाएगा चतुर्थ दिवस 10 फरवरी को पंच फैसला का सामाजिक पटल पर वाचन होगा तत्पश्चात महाधिवेशन के समापन की घोषणा होगा। महाधिवेशन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के समस्त केंद्रीय पदाधिकारी गण शिक्षा विकास समिति के सभी साथी गण युवा प्रकोष्ठ के साथी गण एवं महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्तियां अपने-अपने स्तर पर समाज के निर्देशानुसार लगे हुए है उकताशय की जानकारी समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर ने दिया।


