गरियाबंद

दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम-डॉ. नारायण साहू
08-Feb-2026 6:04 PM
दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम-डॉ. नारायण साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 फरवरी।
राजिम कुंभ कल्प मेला के छठवें दिन राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भरपेट प्रसाद ग्रहण किया। भोग भंडारा शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ.नारायण साहू रहे।

इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू,रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बोधन साहू,एनएसएस प्रभारी आर.के. राजा,दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू, पूर्व पार्षद नंदी शर्मा, समाजसेवी संतोष शर्मा,कुंज बिहारी साहू,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओंकार साहू एवं अंकेक्षक उमेद साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना कर भोग भंडारे का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि डॉ. नारायण साहू ने स्वयं श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा तथा उनके साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और अन्न का एक-एक दाना अत्यंत मूल्यवान है। श्रद्धालु उतना ही भोजन लें जितना वे खा सकें, ताकि अन्न का सम्मान बना रहे, क्योंकि हर दाने में किसानों का परिश्रम और पसीना जुड़ा होता है। इसलिए कहते हैं दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम।
उन्होंने राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू द्वारा किए जा रहे इस विशाल सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के सहयोग से संचालित एक प्रेरणादायी आयोजन है।भोग भंडारा में समिति के अध्यक्ष लाला साहू के साथ पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता साथ ही सेठ फूलचंद स्मृति महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भी सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई।राजिम कुंभ मेला में आयोजित यह भोग भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बन रहा है।
 


अन्य पोस्ट