गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 25 जनवरी। जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में जैन मुनि श्री विशुद्ध सागर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, भाजपा रायपुर ग्रामीण प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी,भाजपा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग नवापारा नगर पहुंचे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव में जैन मुनि विशुद्ध सागर महराज से प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उक्त अवसर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी- संजय साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, प्रदेश भाजपा महिला कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने विशुद्ध सागर जी महराज एवं जैन मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दे कि नवापारा नगर में जैन समाज द्वारा पांच दिवसीय भव्य पंचकल्याणक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जहां अन्य शहरों एवं राज्यों से जैन अनुयायि का नगर में आगमन हुआ है। विशुद्ध सागर जी महराज एवं जैन मुनियों के नगर आगमन का पुण्य लाभ नगरवासियों को प्राप्त हो रहा है।


