गरियाबंद
गरियाबंद, 4 जनवरी। रजत जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस विभाग के द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, अंकित जैन के साथ अन्य पुलिस जवानों एवं स्थानीय युवाओं के साथ लगभग 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा ‘जनसेवा और सुरक्षा’ के लिए रक्तदान किया। रक्तदान जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस नेक कार्य में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, आरक्षकों और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम , स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त किया गया। रक्तदाताओं को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।-


