गरियाबंद

कल्पवास व्रत पूजा के लिए बैठक संपन्न
02-Jan-2026 8:56 PM
कल्पवास व्रत पूजा के लिए बैठक संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 जनवरी।
राजिम कुंभ कल्प मेला के पूर्व कल्पवास व्रत पूजा के लिए स्थानीय लोगों ने राजिम रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित कर कल्पवास पूजा आयोजन के लिए विचार विमर्श किए गए।जिसमें 3 से 5 तक दो चरणों में बैठक किया गया।

प्रथम चरण राजिम रेस्ट हाउस में लोमश ऋषि आश्रम में गोकुल गिरी के सानिध्य में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एक समिति का गठन कर डॉ. पन्नालाल वशिष्ठ को समिति के अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव प्रहलाद गंधर्व ने किया। जिसका समर्थन अन्य सभी लोगों ने कमलेश और बैसाखु राम ने व्यक्त किया। साथ में प्रहलाद गंधर्व ने प्रस्ताव किया। पश्चात डॉ. पन्नालाल वशिष्ठ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर वैद्यराज आनंद गुरुजी, मधुबन खैरझटी से महेंद्र कुमार साहू,कुंडेल से फिरत राम निषाद,बजरंग कंसारी, फिंगेश्वर से कमलेश सिंह,राजिम से आर एन तिवारी,रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट