गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल को किया याद
26-Dec-2025 9:12 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 26 दिसंबर।
 भारतीय जनता पार्टी  मैनपुर मंडल द्वारा गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती  धूमधाम से रेस्ट हाउस में मनाई  गई।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की छायाचित्र पर पुष्प एवं  माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर  नमन किया । कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उनका देश के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को याद किया गया।
 मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को चिरस्थाई रखने तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और विकास में उनके इतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने कहा -एक बार जब राजस्थान में एक मंच से अटल जी के बोलने की बारी आई, तो मंच के संचालक ने कहा कि हम अटल जी का स्वागत एक बहुत बड़ी माला से करेंगे। अटल जी खड़े हो गए और जोर से बोले...नहीं...मुझे माला नहीं चाहिए, मुझे विजय चाहिए।

आपातकाल के समय का जिक्र करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा रामलीला मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी का संबोधन था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस समय टीवी पर बॉबी फिल्म चलाई थी ताकि अटल जी का संबोधन सुनने कम से कम जनता आए। बावजूद इसके काफी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए। लोग अटल जी के भाषण के मुरीद थे। भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मोहन कुशवाहा ने कहा -अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य और योगदान सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत एक परमाणु शक्ति बना। उन्होंने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण  बदलाव किए।
 इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल सरपंच हनीता नायक पूर्व महामंत्री दिलीप साहू महेंद्र सोनी बाबूलाल साहू तीजू राम सिंन्हा गोविंद नायक रूपेश साहू हेमंत साहू रोहित नायक निमेष सिन्हा जनक यादव मनोज निर्मलकर हिमेश्वरी कश्यप सुहाग पांडे सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट