गरियाबंद

क्षितिज को पुन: गरियाबंद की कमान अभाविप जिला संयोजक की जिम्मेदारी
24-Dec-2025 9:37 PM
क्षितिज को पुन: गरियाबंद की कमान अभाविप जिला संयोजक की जिम्मेदारी

मैनपुर, 24 दिसंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के भिलाई में आयोजित 58वें प्रांत अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें गरियाबंद जिले के छात्र नेता क्षितिज नारायण तिवारी को पुन: गरियाबंद जिले की कमान सौंपते हुए जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

 तिवारी के जिला संयोजक बनाए जाने पर विद्यार्थी परिषद प्रदेश मंत्री अनंत सोनी,पूर्व प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश,महाविद्यालय अध्यक्ष तानसिंह मांझी,विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति,विभाग संयोजक भिषेक पांडेय,पूर्व जिला संयोजक रंजन यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव, सूर्यश कश्यप,जयप्रकाश कुटारे,नवीन सिन्हा,नगर मंत्री लिकेश नागेश,योगेश निधि, वात्सल्य दीवान,मुकेश यादव,शुभम निषाद, कृष्णकांत वैष्णव,तेजस बीसी, यशवंत कश्यप,आकाश सोनी, भक्तचरण दौरा,अभिनव कश्यप,छबिलाल नागेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी दिलीप साहू दुलार सिंन्हा भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मोहन कुशवाह  ने शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि क्षितिज नारायण तिवारी मूलत: गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के गोहरापदर के निवासी हंै, वे बीते 5 वर्षों से विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व में रहे हैं और निरंतर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे। पूर्व में गोहरापदर के नगर मंत्री, नगर कोष प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। क्षितिज को बीते वर्ष हुए राजनांदगांव प्रांत अधिवेशन में जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। विगत  एक वर्ष में उन्होंने गरियाबंद जिले के अंदर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। विभिन्न आंदोलन,कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रहित सर्वोपरि रखकर विद्यार्थियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाया और उसके निराकरण के प्रयास किए।
 


अन्य पोस्ट