गरियाबंद

विस अध्यक्ष 22 को गरियाबंद में, इस्कॉन मंदिर स्थल के भूमिपूजन में होंगे शामिल
21-Dec-2025 7:14 PM
विस अध्यक्ष 22 को गरियाबंद में, इस्कॉन मंदिर स्थल के भूमिपूजन में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

गरियाबंद, 21 दिसंबर।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 22 दिसम्बर सोमवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह 22 दिसम्बर को दोपहर 12:15 बजे रायपुर से गरियाबंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:45 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:15 बजे इस्कॉन मंदिर स्थल पहुँचकर वे भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. सिंह रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


अन्य पोस्ट