गरियाबंद

करवा चौथ, चांद को देख तोड़ा व्रत
11-Oct-2025 4:16 PM
करवा चौथ, चांद को देख तोड़ा व्रत

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 11 अक्टूबर। नगर सहित अंचल में करवा चौथ का पर्व पर सुबह से सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा। बुधवार को करवा चौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया।

सुहागिनों ने सजधज कर आस पड़ोस की महिलाओं के साथ एकत्र हो सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनीं और पति के दीर्घायु होने की कामना कर देर रात छलनी में चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों उपवास खोला। नवापारा के वार्ड क्र.16 सोमवारी बाजार मुहल्ले की व्रती महिलाएं पास के शिवमंदिर में कथा प्रवचन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की कथा को श्रवण करते हुए पूजा अर्चना किया। राम जानकी मंदिर में करवा चौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने अपनी सुहाग के लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का पूजा राम जानकी मंदिर की गई। पं.द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वैसे करवाचौथ का व्रत हर समाजिक लोगों द्वारा द्वारा अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। कुछ समाज की महिलाएं कोई छलनी से चंद्र को देखती हैं और उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत छोड़ती हैं। कई सुहागिनें सरगी में दीपक जलाकर चंद्रदेव की पूजा करती हैं और व्रत छोड़ती हैं। सभी महिलाएं इस व्रत को अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ में सरगी का काफी महत्व हैं। सरगी सास की तरफ से बहू को दिया जाने वाला उपहार है।


अन्य पोस्ट