गरियाबंद

विजयदशमी पर संघ शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया
04-Oct-2025 4:24 PM
विजयदशमी पर संघ शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 4 अक्टूबर। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर संघ शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक सत्यप्रकाश मानिकपुरी , अभिमन्यु ध्रुव जनजाति  गौरव समाज जिला प्रवक्ता मुख्य वक्ता रहे।

 कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पार्चन और शस्त्र पूजन से हुई। अमृत वचन और एकल गीत के बाद मुख्य वक्ता  अभिमन्यु ध्रुव ने विजयादशमी को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और 2025 में संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है।

श्री ध्रुव  ने संघ की सौ वर्षीय यात्रा, विपत्तियों और राष्ट्र व समाजहित में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संघ पंच परिवर्तन — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण और नागरिक कर्तव्य पालन— को समाज की मजबूती का आधार मानता है।

 

वहीं स्वयं सेवकों के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का मुक्ति धाम , जिला पंचायत परिसर में पौधारोपण  किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सह खंड कार्यवाह प्रांत कुटुम प्रबोधन सहसंयोजक गिरीश उपासने ,विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक सदानंद सर्वांकर ,विभाग समन्वयक राजिम विभाग सरस्वती शिशु मंदिर मानिक राम साहू ,जिला संपर्क प्रमुख लाल बहादुर साहू ,जिला व्यवस्था प्रमुख डिगेश्वर साहू , जिला सेवा प्रमुख संतोष ,जिला पर्यावरण प्रमुख अनुपम मालवीय , जिला मुख्य मार्ग प्रमुख जितेंद्र यादव , जिला कार्यालय प्रमुख भानु प्रकाश राजपूत , माननीय खंड संघचालक महेंद्र सोनी जी, नगर के समस्त कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह डॉ. पूरन सिन्हा  गरियाबंद ने किया। वहीं आगामी  विजयादशमी का  कार्यक्रम चार बस्तियों  में  4 एवं  5 अक्टूबर तय किए गए हैं ।


अन्य पोस्ट