गरियाबंद

विधायक रोहित की अनुशंसा पर दो गांवों में मुख्यमंत्री गौरवपथके लिए 89 लाख मंजूर
29-Aug-2025 9:50 PM
विधायक रोहित की अनुशंसा पर दो गांवों में मुख्यमंत्री गौरवपथके लिए 89 लाख मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 29 अगस्त। राज्य शासन के द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर दो गौरवपथ निर्माण हेतु 88.79 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।

उक्त स्वीकृति के तहत ग्राम किरवई में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य किरवई- बेलटुकरी मार्ग से पुजेरीन दाई मंदिर तक 500 मीटर निर्माण हेतु 37.23 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत कौंदकेरा में वर्षों पुरानी मांग गणपत घर से चांगबंधा नाला तक 550 मीटर निर्माण हेतु सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु 51.56 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन दोनों निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर दोनों गांवों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार प्रकट किया है।

श्री साहू ने भी इन दोनों निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत गांवों में सडक़ों और अन्य ग्रामीण विकास कार्यों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है जिससे उक्त ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगी और समग्र विकास को गति मिलेगी। यह योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का एक माध्यम है। हमारी सरकार हर स्तर पर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां पर विकास की किरणे न पहुंची हों।

इस स्वीकृती पर विधायक रोहित साहू को ग्राम कौंदकेरा के बाबूलाल साहू, नेमन साहू, नंदिनी ओंकार साहू, जनपद सदस्य रामेश्वरी कुर्रे, सरपंच राधिका मनोज यादव, मकसूदन साहू, भरत साहू, द्विजलाल साहू, चंद्रहास साहू, कृष्णा साहू, बेदाराम साहू, नारायण साहू तथा ग्राम किरवई के मोती साहू, सरपंच देवकुमारी साहू, उपसरपंच भुलेश्वरी साहू, भागवत साहू, पूर्व सरपंच यथार्थ शर्मा, नारायण साहू, गोंदलाल साहू, नरेश साहू, श्यामलाल साहू, रामेश्वर ध्रुव, तुलाराम एवं अन्य ग्रामीणों ने इस स्वीकृति के लिए विधायक को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किए।


अन्य पोस्ट