गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 जून। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के प्रांत पदाधिकारियों का चुनाव रायपुर के महादेव घाट में संपन्न हुआ। जिसमें समाज के प्रांताध्यक्ष हेतू गरियाबंद जिले के राजिम निवासी प्रसिद्ध हास्य कवि काशीपुरी कुंदन, महासचिव दुर्ग निवासी उमेश गिरी गोस्वामी, एवं कोषाध्यक्ष हेतू कांकेर निवासी प्रशांत गिरी गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं प्रांत के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। जिनमें उपाध्यक्ष दृय शंकर भारती कोरबा, संजय पुरी रायपुर, भुनेश्वर बन रायगढ़, जागेश्वरबन परपोड़ी, केशव गिरी रायपुर, सहसचिव विनयपुरी सिंगारभाठ, देवेन्द्र गिरी रायपुर, पोखराज बन रायपुर, प्रचार सचिव कामेश्वर गोस्वामी राजिम, एवं सह प्रचार सचिव भारद्वाज गिरि दुर्ग शामिल हैं।
नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष काशीपुरी कुंदन ने बताया है कि इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। अन्य पदाधिकारियों का चयन आगामी प्रांत की बैठक में किया जाएगा। इन पदाधिकारियों को गरियाबंद जिले का पूर्व अध्यक्ष श्याम गिरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार पुरी गोस्वामी, पूर्व महासचिव भुपेंद्र पुरी, संजय पुरी, बीरेंद्र पुरी, अखिलेश पुरी,उमेश गिरी,विप्लव पुरी, हरीश पुरी, छबिलाल पुरी,राजेन्द्र पुरी, लवकिशन पुरी, नारायण पुरी, संजय गिरी, विकास गिरी, पुरुषोत्तम गिरी, कमलेश पुरी, इत्यादि लोगों ने बधाई दी है।