गरियाबंद

भजन मानस यात्रा का समापन
05-Jun-2025 7:00 PM
भजन मानस यात्रा का समापन

नवापारा-राजिम, 5 जून। नगर के साहू गुड़ी के पास आचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा के निवास पर अर्चना आदर्श मानव परिवार ग्राम बड़ी करेली द्वारा भजन मानस यात्रा का समापन किया गया।

इस मानस यात्रा में ग्राम श्याम नगर से मानस टीकाकार अन्नपूर्णा साहू ने उत्तरकांड के प्रसंग पर प्रवचन करते हुए कहा कि तुलसीकृत उत्तरकांड बहुत सुंदर है। तुसीदास जी ने इसमें सभी शास्त्रों का सार भर दिया है। रामचरितमानस के उत्तरकांड को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार पढऩा चाहिए। यदि अंदर के राक्षस मर जाएं तो जीवन का उत्तरकांड सुधर जाता है। मोक्ष मिलता है। शरीर के मरने से मोक्ष नहीं मिलता, जिसका मन मर जाता है उसे मोक्ष मिलता है। बताया कि शरीर बदल जाता है पर मन नहीं बदलता। जो शरीर को संभालते हैं वे संसारी हैं, जो मन को संभालते हैं वे संत हैं। सेवा और सुमिरन ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। श्री राम की सेवा के बिना जीवन सफल नहीं होता। मानस यात्रा में रमाकांत महाराज ने सर्वप्रथम भगवान को आरती, नैवेद्य, पुष्प अर्पित कर सभी का सम्मान किया। इस मानस यात्रा में अर्चना साहू बड़ी करेली ने एक के बाद एक भजन गाकर लोगों का दिल जीत लिया।


अन्य पोस्ट