गरियाबंद

56 किलो गांजा संग ओडिशा के 3 तस्कर बंदी
17-May-2025 6:52 PM
56 किलो गांजा संग ओडिशा के 3 तस्कर बंदी

गरियाबंद, 17 मई। देवभोग पुलिस ने 56 किलो ग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय (ओडिशा) के तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत बाजार मूल्य लगभग 5 लाख बताई जा रही है। नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  शुक्रवार को पेट्रोलिंग करते हुए देहात भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली  कि एक सफेद रंग की ट्रिबर वाहन क्रमांक ओडी 08 वी 6752 में तीन व्यक्ति बोरी में गांजा रखकर धरमगढ़ ओडिशा से खूटगांव की ओर आ रहे हैं। मुखबिर द्वारा बताए गए घटनास्थल पर पहुंचकर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक चेकिंग किया गया।

 

चेकिंग के दौरान ट्रिबर वाहन के पीछे सीट  दो सफेद रंग  प्लास्टिक बोरी में गांजा मादक पदार्थ पाया गया जिसे समक्ष गवाहन के तौल करने पर 56 किलो 660 ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 5 लाख 65 हजार रुपए गांजा एवं परिवहन करते उपयोग मे लाए गए  ट्रिबर वाहन क्रमांक ओडी  08 वी 6752 कीमती 06 लाख रुपए, कुल जुमला 11,65,000 रुपए को समक्ष गवाहन के कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलांबर नायक निवासी जयपटना (ओडिशा), गणेश नायक निवासी भलीहाजोर (ओडिशा), बलभद्र नायक ग्राम बड़पोडागुड़ा (ओडिशा) का रहने वाला बताया।

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से आरोपियों के अपराध धारा 20 (ख) (आईआईआई) (सी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  के दौरान गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


अन्य पोस्ट