गरियाबंद

विधायक इंद्र कुमार साहू ने प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट
05-Feb-2025 6:43 PM
विधायक इंद्र कुमार साहू ने प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 5 फरवरी। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने मंगलवार को नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे इस एक साल के विधायकी कार्यकाल में नगर सहित वार्डों में करोड़ों रुपए की विकास कार्य कराए हैं।

उन्होंने कहा कि आगे और अनेक विकास कार्य होंगे।उन्होंने देश के मोदी सरकार एवं राज्य के विष्णु देवसाय सरकार ने आम नागरिकों के हित में लिए गए विभिन्न नीतिगत निर्णय के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा शासन काल में नवापारा शहर सहित वार्डों की तकदीर व तस्वीर बदली थी। अब आगे और पूरे शहर की तस्वीर बदलेंगे,जन अपेक्षाओं के अनुरूप सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम विकास पर विश्वास करते हैं। हमें शिक्षा, संस्कृति, और सभ्यता को बचा के रखना है।  महतारी वंदन योजना से आज हमारी माता बहने आर्थिक स्थिति से मजबूत हो रही है।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस की शासनकाल में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है,अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 16 के भाजपा प्रत्याशी निर्मला धीरज साहू एवं वार्ड क्रमांक 17 के भाजपा प्रत्याशी सचिन सचदेव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ओम कुमारी संजय साहू, चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, रतन साहू, रेशम सिंह हुंदल, चैनु साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट