गरियाबंद

राजा ठाकुर लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 जनवरी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों प्रमुख दलों से अध्यक्ष और पार्षदों की सूची जारी होने के बाद चुनावी माहौल अब गर्माने लगा है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मुंह मीठा कराकर बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रत्याशी भी अब जनसंपर्क शुरू कर दिए हैं।
राजिम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा ने महेश यादव को मैदान में उतारा है। इसी तरह कांग्रेस से पवन सोनकर चुनाव लडेंग़े, वहीं राजा ठाकुर ने भी निर्दलीय चुनाव लडऩे के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद शहर में अब चुनावी माहौल गरमा दिया है। शहर में प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन रैली निकाल रहे हैं।
ज्ञात हो कि अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की आज 28 जनवरी को अंतिम दिन है। इसके बाद 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी। 31 जनवरी तक उम्मीदवार को नाम वापिस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।
राजिम में पार्षद प्रत्याशियों
की सूची
राजिम नगर पंचायत के सभी वार्डों में भाजपा से पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी किया हैं। जिसमें वार्ड क्र. 1 से श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, 2 से संजीव साहू, 3 से श्रीमती जानकी पटेल, 4 से पूरनलाल यादव, 5 से भरत लाल यादव, 6 से श्रीमती अंजली निषाद, 7 से कुलेश्वर निषाद, 8 से आकाश सिंह राजपूत, 9 से सुरेश कुमार पटेल, 10 से टंकेश्वर सोनकर, 11 से अजय पटेल, 12 से श्रीमती मानकी देवी आडिल, 13 से मंशा कुर्रे, 14 से कुलेश्वर साहू और वार्ड क्र. 15 से श्रीमती डोमिन साहू को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार कांग्रेस ने कांग्रेस ने वार्ड 1 से श्रीमती सुनील प्रज्ञा देवांगन, 2 से अशोक यादव, 3 से श्रीमती मीता महाडिक, 4 से नरोत्तम ठाकुर (जुगु), 5 से जीतु सोनकर, 6 से श्रीमती रामबाई साहू, 7 से रामनारायण साहू, 8 से सुधीर शर्मा, 9 से नंदकुमार सोनकर (मुन्ना), 10 से यशवंत सोनकर, 11 से ललित सोनकर, 12 से श्रीमती सुमित्रा निराला, 13 से बिशे कुमार बंजारे, 14 से शिवेन्द्र साहू और वार्ड क्र 15 से श्रीमती रेखा कुलेश्वर साहू को प्रत्याशी घोषित किया है।