गरियाबंद

डॉक्टर की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन
18-Aug-2024 2:45 PM
डॉक्टर की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन

नवापारा राजिम, 18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व जिला ग्रामीण रायपुर अध्यक्ष सविता चंद्राकर के निर्देशानुसार महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचार एवं एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या की कड़ी निंदा की है तथा इसके विरोध में नवापारा भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कैंडल मार्च और मौन रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन में मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ,प्रदेश कार्य समिति की सदस्य तनु मिश्रा, जिला ग्रामीण को उपाध्यक्ष श्रीमती धनमती साहू, हर्षा कंसारी ,बागेश्वरी कंसारी, राज बाई साहू ,शांतातारक ,रोहिणी सोनी ,सरोजनी सोनी ,अन्नपूर्णा कंसारी, मोनिका निषाद,गंगा निषाद ,लक्ष्मी तारक, दुलारी निषाद, गोमती निषाद ,रेखा पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट