गरियाबंद

कन्या हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2024 3:00 PM
कन्या हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। शास.कन्या हाई स्कूल नवापारा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभनपुर इंद्रकुमार साहू के विशेष उपस्थिति में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धवजारोहण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव व एसएमडीसी अध्यक्ष विशेष अतिथी अन्नपूर्णा देवांगन, परदेशी साहू, दयालु गाड़ा, नागेंद्र वर्मा, नवल साहू, रूपेंद्र चंद्राकार, मुकुंद मेश्राम, मनीष देवांगन, अकरम रिजवी, संजीव सोनी, कैलाश तिवारी, ओमकुमारी साहू पद्मनी सोनी, अनीता रामेश्वर देवांगन, जित्तू बया, धीरज साहू, पंकज देवांगन, प्रकाश प्रजापति, किरण सोनी, उमा कंसारी, नीता धीवर, लता टांडी, संजय साहू किशन साहू, प्रभा बांसवार, पूर्व एस एम डी सी अध्यक्ष हर्षा कंसारी, तथा नवापारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत पौधे देकर संस्था प्राचार्य सरिता नासरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की पूनम चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक डी.के.देवांगन, रमा ठाकुर, डी एल निर्मलकर, टी एस ध्रुव, आर के ध्रुव, पूनम, प्रियंका साहू, मधु देवांगन, कुंज ध्रुव, किरण मिंज, अमिता तिवारी, अंजली नागवंशी, हेमलता बंजारे, विकास तिवारी, तेजेश्वर साहू, सीआर सिंहा, मनीष शर्मा, हेमंत कोसरिया, उषा गौरकर, बी.एड.प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट