गरियाबंद

राजिम माता की महाआरती
08-Jul-2024 3:06 PM
राजिम माता की महाआरती

राजिम, 8 जुलाई। रथ यात्रा के पावन अवसर पर ग्राम कुम्ही में ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में राजिम भक्तिन माता की महाआरती एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, विशेष अतिथि साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला राम साहू, समिति के उपाध्यक्ष नूतन लाल साहू आदि उपस्थित थे। अतिथि के रूप में डॉ दिलीप साहू, गैंदलाल साहू, खोमन साहू, नारायण लाल साहू, नंदु राम साहू, प्रकाश साहू, देवानंद साहू, बंशीलाल साहू, दिलीप साहू, बिसहत साहू, उत्तम साहू, लोमश साहू, जगदीश साहू एवं गणेश साहू शामिल हुए। समाज के लोगों ने बताया कि प्रत्येक माह के 7 तारीख को परिक्षेत्र साहू समाज राजिम के ग्रामों में महा आरती किया जाएगा। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने इस बरसात के मौसम में एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। अतिथियों के उद्बबोधन के बाद उपस्थित ग्रामवासी एवं अतिथियों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष बालचंद साहू, उपाध्यक्ष शत्रुहन लाल साहू, मेघनाथ साहू, महिला उपाध्यक्ष बिमला साहू, संतोष साहू, श्यामलाल साहू, श्रीराम साहू, अवध राम साहू, जनक राम साहू, महेश साहू, कृष्णा साहू, प्रेमनारायण साहू, हेमलाल साहू, भागवत साहू, भूषण साहू, देवनारायण साहू, धनुष साहू, दशरथ साहू ,सेवक साहू, भारत साहू, शंकर साहू, दुकलहा साहू,चेतन साहू,कृपा राम साहू   महिला प्रकोष्ठ से सुमित्रा साहू, कमला साहू, किरण साहू, सोनिया साहू, गोंदा बाई साहू, फुलमत साहू, चमेली साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट