गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 जनवरी। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू के जयंती साहू छात्रावास राजिम में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम मंदिर समिति के संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू, राजिम मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, मंदिर समिति के संरक्षक डॉ. महेंद्र साहू, न्याय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ साहू संघ बालाराम साहू, उपाध्यक्ष भोले साहू, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, डॉ लीलाराम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू नगर साहू संघ सचिव राजू साहू, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम साहू, तेजराम साहू, प्रचार मंत्री तरुण साहू, शिवराज देवांगन, नगर साहू संघ सलाहकार ईश्वर साहू, एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश साहू के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं डॉ महेंद्र साहू का अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राजिम लोचन का पीडिया का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्याम साहू ने किया।