गरियाबंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
08-Dec-2023 3:54 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्य मंत्री बनाने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ा गया था। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। इसलिए अरुण साव स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार है।

साहू ने कहा कि चूंकि साहू समाज पिछड़ा वर्ग समाज का सबसे बड़ा समाज है इसलिए अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इससे छत्तीसगढ़ का पिछड़ा वर्ग समाज गौरवांवित होगा।

 भुनेश्वर साहू ने कहा कि इससे पहले डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, उस समय डॉ. रमन सिंह को स्वाभाविक दावेदार मानते हुए छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया था। जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है हार और जीत दोनो का श्रेय उसी को जाता है। अरुण साव एक कुशल संगठनकर्ता, योग्य प्रशासक तथा विद्वान कानून विद है उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई सोपान को तय करेगा। छत्तीसगढ़ की जनता के जनादेश भी यही है।


अन्य पोस्ट