गरियाबंद

65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन कार्यक्रम
05-Dec-2023 3:03 PM
65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 5 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों में अब नक्सलियों का खौफ कम हो रहा है। गरियाबंद जिले के  मैनपुर विकासखंड के  सीमावर्ती नक्सलग्रस्त गांव छिंदोला में बीते दिनों पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज रायपुर के दिशा निर्देश पर 65वीं वाहिनी के नवीन एफ ओ बी कमांडेंट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं चिकित्सा आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सीआरपीएफ की 65 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया, जिसमें ग्रामीणों को उनकी जरूरत का सामान बांटा गया। ओढ़  आमामोरा नक्सलियों का खास इलाका है। 

गरियाबंद जिले के ग्रामीणों में अब नक्सलियों का खौफ कम हो रहा है।  जिले के सीमावर्ती नक्सलग्रस्त गांव छिंदोला में बीते दिनों सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन कार्यक्रम  में ग्रामीण बड़ी संख्या में  पहुंचे  जिसमें ग्रामीणों को उनकी जरूरत का सामान जैसे  बर्तन, कपड़े, बच्चों के चॉकलेट व अन्य जररूत के सामान वितरित किया गया। 

बटालियन के डॉक्टरों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर पी. भैरावनाथन उप कमांडेंट, दीपक कुमार, सहा.कमा. एवं फार्मासिस्ट साथ ही वाहिनी के जाबांज जवानों के साथ साथ 290 से अधिक छिंदौला, खोलापारा, दबनई एवं फरसरा के ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कमांडेंट 65वीं वाहिनी के  विजय कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों को संबोधित कर हौसला अफजाई के साथ-साथ हर संभव मदद की प्रतिबद्धता भी जाहिर की गई। 
 


अन्य पोस्ट