गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 19 फरवरी। ग्राम कुर्रू (पचेड़ा) में फाइन स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्दघाटन में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन व सरपंच रामदीन यादव शामिल हुए। सर्वप्रथम देवांगन ने पूजा अर्चना कर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया।
प्रथम मैच दादा इलेवन व फाइन स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। देवांगन ने खिलाडिय़ों को उद्बोधन करते हुए कहा कि खेल को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए तथा सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता। खेल के माध्यम से हम शारीरिक विकास के साथ साथ कैरियर निर्माण कर सकते है। जो खेल में हारने के बाद भी मन से हार नहीं मानता ,वह खिलाड़ी ही असली बाजीगर है।
देवांगन ने कहा कि सफलता की प्रथम सीढ़ी परिश्रम ही है। सीखने की आदत, कठिनाइयों का सामना करना व स्वयं की मूल्यांकन ही सफलता के मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि खेल खेलने का कोई उम्र नहीं होता। वर्तमान आधुनिक युग में शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। खेल के माध्यम से हम अपने समाज, नगर व राज्य का गौरव बढ़ा सकते हैं।
देवांगन ने कहा कि खेल में जीत या हार मायने नहीं रखता। वर्तमान आधुनिक युग में हम खेल में भी अपने परिवार, समाज व गांव का नाम रौशन कर सकते हैं। खेल से हम टीम भावना,दृढ़ता, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकास करते हैं तथा आने वाले पीढ़ी के लिए रोल मॉडल तैयार करते हैं।
देवांगन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। सबसे बड़ा खिलाड़ी वो नही होता जो कभी नहीं हारता बल्कि वो होता है, जो कभी हार नहीं मानता। हम लोगों को हमेशा अपनी गलती से सीखकर, अगले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो कभी नहीं जीत सकता इसलिए अपने मनोबल को कभी भी टूटने नहीं देना चाहिए। खेल के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे सकते हैं तथा युवाओं के भारत देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिला सकते हैं।
विशेष अतिथि सरपंच रामदीन यादव ने खिलाडिय़ों को हर संभव मदद करने की बात कही तथा इस प्रकार का भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई दी। जिंदगी में हार या जीत मायने नहीं रखता बल्कि खेल खेलना महत्वपूर्ण है।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, सरपंच रामदिन यादव,तारक सर, लेखराज परिहार, लकी राजपूत, खेमराज बंजारे, देवेंद्र बंजारे, सुदर्शन यादव, दीपक बंजारे, लक्ष्मी नाथ यादव, खोमन, अर्जुन बंजारे एवं अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।