गरियाबंद

एक गज की दूरी, मास्क है जरूरी नारों के साथ जागरूकता रैली
27-Dec-2022 3:33 PM
एक गज की दूरी, मास्क है जरूरी नारों के साथ जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 27 दिसंबर।
कोविड बी एफ-7 जैसे जानलेवा महामारी के विरुद्ध समयपूर्व जन जागरण रैली का आयोजन नगर के गणमान्य नागरिकगण, युवा जनप्रतिनिधिएवं  कान्हा क्लब  वॉलीबॉल परिवार द्वारा संचालित वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाडिय़ों ने  नगरवासियों को कोरोना बी एफ-7 से सुरक्षित रहते हुए एक गज की दूरी, मास्क है जरूरी की नारों के साथ मास्क वितरण करते हुए मास्क की अनिवार्यता का संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।
सोमवार को नगर के  स्थानीय पंजीकृत संस्था कान्हा युवा मंडल के बैनर तले कान्हा युवा मंडल के संयोजक संजीव साहू एवं समस्त पदाधिकारियों के वैश्विक सोच के चलते गाँधी मैदान से वालीबॉल प्रशिक्षु  बच्चे, नगर के गणमान्य नगरिकों, युवा जनप्रतिनिधियों  द्वारा रैली निकल नगरवासियों को एक गज की दूरी, मास्क है जरूरी की नारों के साथ गौरव पथ से शारदा चौक, बाजार, मुख्य व्यवसाय मार्ग तथा नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक में एक गज की दूरी, मास्क है जरूरी की नारों के साथ सम्पन्न किया गया।
कान्हा क्लब द्वारा नगर ही नहीं वरण मानव समाज के लिए समय-समय पर  विविध प्रकार के आयोजनों में अपनी सहभागिता निभाते आ रहे हैं, जैसे     पर्यावण संरक्षण, वृक्षारोपण, यातायात सडक़ सुरक्षा, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन, ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर जैसे अनेक कार्य सम्मिलित है। 
इसी तारतम्य में कान्हा युवा मंडल के संयोजक संजीव साहू एवं  समस्त पदाधिकारियों के वैश्विक सोच के चलते कोविड बी एफ-7 जैसे जानलेवा महामारी के विरुद्ध समयपूर्व जन जागरण रैली का आयोजन नगर के गणमान्य नागरिकगण, युवा जनप्राधिनिधि, कान्हा युवा मंडल द्वारा संचालित वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाडिय़ों को एक मंच लाकर किया गया।
नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों को तेजी से पांव पसारती कोरोना बी एफ-7 से सुरक्षित रहने का उपाय एवं मास्क वितरण करते हुए मास्क की अनिवार्यता का संदेश दिए। इस महाविनाशक महामारी कोविड बी एफ-7 के विरुद्ध जन जागरण रैली को सफल बनाने में नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज खरे, विनय दासवानी, प्रकाश रोहरा, संदीप सरकार, हरीश ठक्कर, यातायात पुलिस जिला अधिकारी अजय सिंह, ऐश्वर्य यदु, प्रह्लाद टिंकू ठाकुर, राजेश साहू, जीतू सेन, होरी यादव, लच्छी यादव आकाश तिवारी, रमेश यादव,वॉलीबॉल कोच संजीव साहू, सूरज महाडिक, राष्ट्रीय फूटबॉल खिलाड़ी महेंद्र यादव, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रॉयन चंद्राकर, कृष्णा ठाकुर, दिशा सरवैया संध्या रामटेके, वैष्णवी महाडिक, स्ताशा पवार राजीव मरकाम ,करण यदु का योगदान सराहनीय रहा।

 


अन्य पोस्ट