गरियाबंद

नवापारा में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया
20-Dec-2022 6:53 PM
नवापारा में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 20 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया, जिसके तहत स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के वाचन का उपस्थित जनों ने रेडियो से सवांद सुने। छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल के कार्यक्रम,  नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी,  धान खरीदी, कर्ज माफी बिजली बिल हाफ जैसे अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं की बखान किया गया। मौके पर उपस्थित नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस 4 साल के  कार्यकाल को उपलब्धि भरा व स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही किसान व मजदूर हित पर लिए फैसले ने उन्हें लोगों के दिल में बसा लिया। सेवा, जतन व सरोकार के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने मजबूत सरकार चलाते हुए सभी वर्गों के लिए हितकारी कार्य किया। गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का मिशन सफल हुआ है।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा,जनहितैषी कार्यों ने भूपेश सरकार पर भरोशा बढ़ाया है। इस अल्पकाल में जो विकास छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा हित के लिए हुआ है वह आज तक छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं हुआ है। सीएम के एतेहासिक फैसलों और कुशल नेतृत्व का परिणाम ही है की आज छत्तीसगढ़ का नाम उभरते हुए राज्य के रूप में देश में जाना जा रहा है। यह मिशन इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान जिला कांग्रेस चंद्रहास साहू,  नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, सभापति संध्या राव, अजय साहू,  अजय कोचर, हेमन्त साहनी,  जिला सचिव व एल्डरमैन रामा यादव, अर्जुन साहू, फागुराम देवांगन,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा, मनीष निषाद,  देवचरन साहू, सुशीला साहू, किरण यादव, योगेश साहू,  दिनेश साहू,पिंटू साहनी, निर्माण यादव,  राकेश सोनकर, राजा चावला, माखन निषाद, अजय गाड़ा, मुरली राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट