गरियाबंद

मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल के घर किया भोजन
05-Dec-2022 7:27 PM
मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल के घर किया भोजन

पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा भोजन और व्यंजन परोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 राजिम, 5 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम  के दौरान   आम जनता से सीधा संवाद कर  ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढिय़ा संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में  बथुआ भाजी, तिवरा भाजी , जिमिकंदा,दाल पालक,बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और  स्नेह के साथ परोसे  गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाढ्ढ बिसेलाल साहू  के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्रीअमरजीत भगत,राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट