गरियाबंद

विधायक धनेन्द्र की अनुशंसा पर 5 करोड़ के विकास कार्य, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
27-Nov-2022 2:45 PM
विधायक धनेन्द्र की अनुशंसा पर 5 करोड़ के विकास कार्य,  जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

नवापारा-राजिम, 27 नवंबर। शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक धनेन्द्र साहू के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.  शिव कुमार डहरिया ने नगर विकास के लिए 5 करोड़ की सौगात दी है।
विकास कार्यों की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों ने विधायक धनेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी का आभार जताया है। जिसमें प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग ब्लाक अध्यक्ष सौरभ शर्मा सचिव जिला कांग्रेस एल्डरमेन रामा यादव पार्षद अजय कोचर अजय साहू संध्या राव जुगाबाई गिलहरे लोकिन साहू रुमेश्वरी देवांगन हेमन्त साहनी मंगराज सोनकर अनूप खरे अशोक गोलक्षा संतोष विश्वास शेखर बाफना  एल्डरमैन मेघनाथ साहू शाहिद रजा दीपाली राजपूत निर्माण यादव राजा चावला राकेश सोनकर रामरतन निषाद बीरबल राजपूत विनोद कंदरा अजय गाडा बल्लू साहू विककी साहू प्रतीक साहू मुरली राजपूत चुम्मन साहू अतुल ठाकुर भागवत साहू गौतम निषाद अहमद रिजवी नुरुल रिजवी सचिन बैंगानी अर्जुन साहू फागु देवांगन विजय तारक तरुण कंसारी टिकेश्वर गिलहरे राजू सोनी लक्ष्मी निषाद घनश्याम साहू  भारत गिरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों शामिल हैं।


अन्य पोस्ट