गरियाबंद

राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिला पुलिस कर्मी सम्मानित
14-Feb-2022 6:41 PM
 राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिला पुलिस कर्मी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 फरवरी। रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी व देश की पहली महिला गवर्नर  सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी को हुआ था, 13 फरवरी के दिन महिलाओं को समर्पित दिन है, इन्हीं की याद में इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर थाना गोबरा नवापारा परिसर में केक काटा गया और महिला पुलिसकर्मी निम्मी साहू एवं गिरिजा चंद्राकर को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर टीआई बोधन साहू, एसआई श्रवण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार लीलाराम साहू, एएसआई मिलूराम, पुलिसकर्मी पुकलाल सहित थाना के अन्य स्टॉफ मौजूद थे।


अन्य पोस्ट