गरियाबंद

पी-जामगांव में छ: दिनी खेल स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत
05-Jan-2022 5:23 PM
पी-जामगांव में छ: दिनी खेल स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

नवापारा-राजिम, 5 जनवरी। अभनपुर क्षेत्र के ग्राम पी जामगाव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी युवा स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में छ: दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट आदि खेलो आयोजन किया गया था। खेल में विजयी खिलाडिय़ों को समाजसेवी एवं तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष ब्रम्हानंद साहू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि कहाकि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। अत: बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। बच्चों के लिए जितना जरूरी पढ़ाई है उतना ही जरूरी खेल भी है।

इस अवसर पर नरेंद्र मेश्राम, सरपंच प्रतिनिधि शेषनारायण सिन्हा, आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहू, उपाध्यक्ष यशवंत साहू, अशोक सिन्हा, मिलू सिन्हा, दुलेश्वर साहू, रेवाराम, रामू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ. वेदराम साहू द्वारा दी गई।
 


अन्य पोस्ट