गरियाबंद
भाजपा महिला मोर्चा ने रोपे पौधे
02-Oct-2021 5:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती पर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए भाजपा का सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत नवापारा नगर के वार्ड क्र. 16 रामजानकी मंदिर प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धनमती साहू, नवापारा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, रामबाई कंसारी, मीना देवांगन, अन्नपूर्णा कंसारी, राजबाई साहू, चमेली कहार, पुष्पा कहार, सरोज सोनी, शांता तारक, संतोषी देवांगन, सीता देवांगन सहित अनेक महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे