मनोरंजन
मलाइका की मास्क की अपील
29-Jul-2020 6:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। कोरोना वायरस को लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को लगातार महामारी से बचने के उपाय बता रहे हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने कोरोना काल में फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका बताया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की तस्वीर शेयर कर बताया है कि फेस मास्क को सही तरीके से कैसे पहना जाता है। मलाइका ने खुद की तीन फोटो का एक कोलाज साझा किया है। इसे देखकर समझा जा सकता है कि जब आप मास्क पहने तो आपकी नाक और मुंह दोनों कवर होने चाहिए। पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, प्लीज मास्क जरूर पहनें और इसे सही तरीके से पहनें। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे