मनोरंजन

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में 'रिहर्सल्स फ़ॉर अ रिवोल्यूशन' ने जीता गोल्डन आई अवॉर्ड
23-May-2026 9:20 AM
कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में 'रिहर्सल्स फ़ॉर अ रिवोल्यूशन' ने जीता गोल्डन आई अवॉर्ड

डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'रिहर्सल्स फ़ॉर अ रिवोल्यूशन' ने 79वें कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में 'गोल्डन आई' अवॉर्ड जीता है.

इस फ़िल्म को ईरान की फ़िल्म मेकर पेगाह आहंगरानी ने निर्देशित किया है.

'लुई ड्यूर' या 'गोल्डन आई' कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल के डॉक्यूमेंट्री सेक्शन का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है.

पेगाह आहंगरानी ने यह अवॉर्ड ईरान की जनता को समर्पित किया है.

उन्होंने कहा, “उन्होंने सालों तक तमाम दमन झेला है, लेकिन अपने अधिकारों, अपनी आज़ादी और अपने सपनों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा. मुझे यक़ीन है कि वे कभी हार नहीं मानेंगे."

"मेरी एक इच्छा है, जिसे मैं यहां कहना चाहती हूं कि मेरी छोटी बेटी लैला और ईरान के सभी बच्चे निकट भविष्य में एक आज़ाद और लोकतांत्रिक ईरान में रहेंगे.”

आहंगरानी के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने निजी आर्काइव, घर के वीडियो, सड़क प्रदर्शनों की तस्वीरें, अख़बारों और रिकॉर्ड की गई आवाज़ों के ज़रिए ईरान के 40 से अधिक सालों के इतिहास को दोबारा पेश किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट