मनोरंजन
भारत की सॉफ्ट पावर है सिनेमा, लाखों दिलों पर राज करता है: अनुराग ठाकुर
22-Apr-2022 9:34 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 22 अप्रैल । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सिनेमा देश की सॉफ्ट पावर है जो दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों पर राज करता है।
उन्होंने यहां फिल्म डिवीजन कॉम्प्लैक्स में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (एनएमआईसी) का दौरा करने के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने मनोरंजन के माध्यम से दुनियाभर में भारत की पहचान बनाई है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में बनती हैं।(भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


