दुर्ग

तिल्दा रेलवे फाटक के पास बनेगा
25-Nov-2026 8:28 PM
 तिल्दा रेलवे फाटक के पास बनेगा

तिल्दा नेवरा, 25 नवंबर। तिल्दा रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है जिसका टेंडर भी हो चुका है ठेकेदार को अब अपना काम शुरू करना है, बुधवार को भारी पुलिस बल, तहसील प्रशासन की टीम उपस्थित है और तोडफ़ोड़ की जा रही है।

तीन जेसीबी मशीन लगाए गए हैं, इसके पूर्व सभी को मकान, दुकान खाली करने अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया जा चुका था और बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो गया है, तीन जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। नेवर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस बल, खरोरा सहित आसपास से रायपुर से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही तहसीलदार राम प्रसाद बघेल भी राजस्व अमला के साथ मौके पर उपस्थित है।

तिल्दा रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज दोनों का निर्माण किया जाना है जिसका टेंडर प्रक्रिया भी हो चुका है और ठेकेदार द्वारा अब काम शुरू किया जाएगा जिसके चलते मुख्य मार्ग सडक़ किनारे के आजु बाजू शिक्षक कॉलोनी में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू की गई है।


अन्य पोस्ट