दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 नवंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर बरईपारा स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना कर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा दशहरा महोत्सव आयोजन के लिए सम्मान स्वरुप एलबम भेट किया गया। समिति के आजीवन अध्यक्ष डॉ. जगदीशचंद्र मिश्रा, आजीवन सरंक्षक मोतीलाल वोरा ने बरईपारा स्थित काली मंदिर प्रांगण को धार्मिक धाम के रुप में विकसित करने की कल्पना की थी इसी के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे है। निर्माण कार्यो की जानकारी काली मंदिर समिति के सचिव नंदू महोबिया ने दी। भगवान ब्राम्हा, विष्णु, महेश, सप्तमऋषि, कालभैरव, गौमाता, संतोषी माता, बम्लेश्वरी माता, हनुमान जी, सत्य सांई बाबा, विश्वकर्मा भगवान, रामदरबार, सरस्वती माता प्रतिमा के छत गुम्मद निर्माण हो चुका है। इस दौरान समिति सचिव नंदू महोबिया, सुनील महोबिया, हरीश ताम्रकार, सुमन महोबिया, राजकुमार वर्मा, सूरज महोबिया, ऋषि साहू, मुकेश महोबिया, संतोष निर्मलकर, सुधीर चंदेल, लक्ष्मीनाथ कसार सहित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।