दुर्ग

सवर्ण अधिकार न्याय यात्रा कल
22-Oct-2026 7:21 PM
सवर्ण अधिकार न्याय यात्रा कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ में सवर्ण एवं ईडब्ल्यूएस क्रांति के तहत 23 अक्टूबर को सिविक सेंटर, सेक्टर-6 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह और दुर्ग जिला अध्यक्ष नीलू सिंह ने समाज के लोगों, युवाओं और सर्व समाज से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत चार मांगें रखी जाएंगी। पहली मांग यूजीसी रेगुलेशन 2026 के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और उनसे जुड़ी आशंकाओं को दूर करने की है। दूसरी मांग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र और पात्रता संबंधी समस्याओं से राहत देने, कंडिका 6.3 की समीक्षा करने तथा राजस्थान मॉडल पर विचार करने की है।
तीसरी मांग एसटी-एससी एक्ट में प्रक्रियागत सुधार से संबंधित है। आयोजकों ने इस विषय में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और विधिसम्मत प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग रखी है।
चौथी मांग सामान्य वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग के गठन की है।
उन्होंने कहा कि सवर्ण अधिकार न्याय यात्रा एवं ईडब्ल्यूएस क्रांति का उद्देश्य समाज के लोगों और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा मांगों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सरकार के समक्ष रखना है।


अन्य पोस्ट