दुर्ग

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार आवेदन 25 तक
22-Oct-2026 4:57 PM
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार आवेदन 25 तक

दुर्ग, 22 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों के सर्वोत्तम नियोक्ता और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था सहित विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दृष्टिहीन, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित तथा प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र व्यक्ति, स्वैच्छिक संस्थाएं एवं नियोक्ता निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी नियम एवं शर्तें उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग से प्राप्त की जा सकती हैं।
युवा रत्न सम्मान, आवेदन 30 तक
दुर्ग, 22 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के ऐसे युवाओं के व्यक्तिगत क्षमता विकास तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र युवा निर्धारित अवधि में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय, रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट