दुर्ग

गांजा संग आरोपी बंदी
19-Oct-2026 4:14 PM
गांजा संग आरोपी बंदी

दुर्ग, 19 अक्टूबर। थाना मोहन नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि सर्किट हाउस के पीछे एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र यादव (19) निवासी ग्रीन चौक, वार्ड 25 मोहन नगर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1.193 किलो गांजा कीमत करीब 60 हजार रुपए बरामद हुआ। मोहन नगर पुलिस ने  धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट