दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अक्टूबर। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वें वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजोर लोक कला मंच का आयोजन समिति द्वारा किया गया। जिसमें गरिमा स्वर्णा दिवाकर द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला एवं जस गीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झुमने नाचने में मजबूर कर दिया।
माता के जस जवारा भोलेनाथ के विवाह भजन एवं झांकी ने के माध्यम से त्योहारों एवं संस्कृति के जीवंत प्रस्तुति करण ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही मां जगदम्बा की प्रतिमा मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को विवेक शर्मा स्टार नाइट का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर अल्का बाघमारा, अध्यक्षता श्याम शर्मा एवं अतिथिगण पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू, संरक्षक किशोर जैन, अध्यक्ष रवि पिडिआर, अमीत यादव, जितेंद्र राठी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन हुआ।