दुर्ग

बीएसपी से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी बंदी
15-Oct-2026 4:08 PM
बीएसपी से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 अक्टूबर।
भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। संयंत्र के भीतर घुसकर कॉपर ट्यूब पार करने वाले एक आरोपी को भिलाई भ_ी पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी के पास से 10 किलो वजनी तांबे के टुकड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की है जब उतई के गांधी चौक निवासी हेमराज साहू उर्फ गोलू संयंत्र के कोक ओवन जेटी एरिया स्थित बैटरी नंबर 9-10 के पास अनधिकृत रूप से दाखिल हुआ। वहां से आरोपी ने 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी कर लिए और उन्हें छिपाकर बाइक से बाहर निकलने की फिराक में था।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही भिलाई भ_ी पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बोरिया गेट के पास संदेही को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 12 हजार 780 रुपये मूल्य की कॉपर ट्यूब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एसएल 8761 बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी हेमराज साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।


अन्य पोस्ट