दुर्ग
नशीली दवाएं बेचता युवक बंदी
10-Oct-2026 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 10 अक्टूबर। नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी कर नशीली दवा बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 274 नग प्रतिबंधित टैबलेट, बिक्री की रकम के रूप में 1 लाख 9 हजार 70 रुपये नकद, एक आईफोन और एक धारदार हथियार बरामद किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एचएससीएल कॉलोनी, शिवपारा निवासी सूजल सिंह नेवई डैम स्थित इमली पेड़ के पास अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 274 टेबलेट, नशीली दवाओं की बिक्री से जुटाए गए 1.09 लाख रुपये, आईफोन और स्टील का एक धारदार हथियार मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे