दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दिलीप साहू, शिवेंद्र परिहार, शैलेंद्र शैंडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल गुलाटी, डॉ. प्रेमलाल साव सहित भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं नागरिक उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। वहीं, ब्लड डोनेशन कैंप में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसी सेवा भावना को केंद्र में रखकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया है। चिकित्सा शिविर और रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी ने कहा कि, स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है।
इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में राहुल पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, अविनाश राजपूत, कुंदन साहू, डॉ. अंशुल मोदी, डॉ. अजय गजेंद्र, डॉ. बृजलाल सर्वा, डॉ. लक्ष्मण दीक्षित, डॉ. धनेंद्र साहू, डॉ. मुकेश अलमाला, डॉ. मयंक जैन, डॉ. गुर्शित कौर भाटिया, डॉ. आशुतोष विकी, डॉ. एकता गुप्ता, डॉ. आर्यन राज, डॉ. धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।