दुर्ग

अधेड़ लापता, जांच में जुटी पुलिस
20-Sep-2026 5:21 PM
अधेड़ लापता, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, 20 सितंबर। घर से अपने बेटे को किसी से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकला अधेड़ जब वापस नहीं आया तब उसकी पत्नी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मोहन नगर पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया तन्नु शर्मा वार्ड 18 आशा नगर निवासी है और वह ई रिक्शा चलाती है। उसका पति मुकेश शर्मा (56 वर्ष) 17 सितंबर की दोपहर को 3 बजे अपने बेटे अमन शर्मा को कहा कि किसी का कॉल आया है मैं उससे मिलने जा रहा हूं, यह कहकर वह घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तब प्रार्थिया ने आसपास रिश्तेदारों में उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिला तब थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट