दुर्ग

ढाबा बंद करने की बात पर मारपीट, 5 बंदी
17-Sep-2026 7:24 PM
ढाबा बंद करने की बात पर मारपीट, 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 सितंबर। ढाबा बंद करने की बात को लेकर घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले पांच आरोपियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मुखबिर व पीडि़त की सूचना पर चौकी अंजोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद कर विधिवत जब्ती की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को चौकी अंजोरा क्षेत्र में ढाबा संचालक को फोन पर धमकाते हुए घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करने और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेतन खन्ना उर्फ सनी एवं उसके साथियों द्वारा ढाबा बंद करने को लेकर पीडि़त के मोबाइल पर लगातार फोन कर धमकाया गया था

इसके बाद सभी आरोपी एकजुट होकर पीडि़त के किराए के मकान में जबरन घुसे, गाली गलौज की तथा घर के बाहर रखे सामान व लाइटिंग आदि में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सूचना पर थाना पुलगांव चौकी अंजोरा पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपियों सनी उर्फ चेतन खन्ना निवासी ग्राम पुलगांव, धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी 29 वर्ष निवासी पुलगांव, चंद्र प्रकाश खन्ना उर्फ मनी निवासी पुलगांव, गणेश साहू निवासी अटारी नंदनवन टाटीबंध रायपुर, नीरें सुबह निवासी जलपाईगुड़ी हाल मुकाम खन्ना ढाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट