दुर्ग
फुलेरा दर्शन व रामधुनी भजन
16-Sep-2026 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 सितंबर। नवजागरण गणेश उत्सव समिति डूमरडीह (उतई) द्वारा तीजा एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर फुलेरा दर्शन तथा रामधुनी भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जय माँ सरस्वती रामधुनी परिवार (दैहान बांझाबाजार) की भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।तीजा पर्व के अवसर पर महिलाओं ने फुलेरा दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के संचालन में गजेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मोहन साहू, गजेंद्र चक्रधारी, अमित यादव, चंद्रकांत बम्भोले, चिंतामणि बम्भोले, रोहित यादव, बंटी ढिमर, कमल कांत यादव, गोलू यादव, रतन साहू, रोशन यादव एवं समिति के सदस्यों की सहभागिता रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे