दुर्ग
दुर्ग, 13 सितंबर। हमाली का काम करने वाले प्रार्थी के साथ ओम ज्वेलर्स के सेठ, निखिल सोनी एवं उसके दोस्त लंबू ने रास्ता रोककर डंडे एवं हाथ मुक्के से मारपीट किए। इससे प्रार्थी को चोट आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 126 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मण निर्मलकर 10 सितंबर की रात को 8 बजे अपने घर जा रहा था। वह हिंदी भवन के पास पहुंचा कि ओम ज्वेलर्स के सेठ, निखिल सोनी एवं उसका दोस्त लंबू आए और उसका रास्ता रोक कर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई थी। प्रार्थी लक्ष्मण निर्मलकर निवासी आनंद विहार के सामने कुंदरा पारा वार्ड नंबर 54 पोटिया कला ने बताया कि ओम ज्वेलर्स इंदिरा मार्केट मोती परिसर में दुकान है उसे दुकान के सेट एवं अन्य ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है।