दुर्ग
नुआखाई मिलन समारोह में सांसद विजय बघेल हुए शामिल
12-Sep-2026 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 सितंबर। भिलाई के संडे मार्केट सुपेला स्थित उत्कल पारा में उत्कल युवा जनकल्याण समिति द्वारा नुआखाई मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में माता समलेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। इसके पश्चात स्थानीय बच्चों द्वारा ओडिय़ा संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
सांसद विजय बघेल ने भिलाई की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए नुआखाई पर्व को सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
समारोह में दिनेश सोना, प्रदीप टांडी, छोटू, शिवा डेविड, अंकुर नायक, आकाश सोना, रवि जाल, विक्की कुरैशी, रंजीत यादव, रमेश राव, मोहम्मद इरफान खान, पवन कौशिक सहित समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे